केक कटिंग से लेकर गौसेवा तक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जनसेवा का संकल्प
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडेलिया हाउस में केक काटकर, झुग्गी झोंपडी में मिठाई वितरण, आपणी पाठशाला में भोजन, वार्ड नम्बर 8 स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी वितरण, राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल में फल वितरण तथा हनुमानगढ़ी गौशाला में गायों को गुड व चारा खिलाकर गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्मदिन मनाकर उनके उज्जवल भविष्य व दिर्घायु की कामना की गई। चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में केक काटने के पश्चात पीसीसी सचिव रियाजत खान, निवर्तमान सभापति पायल सैनी, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खां, रमजान खां, रामानन्द न्यौल, विधाधर मेघवाल, नारायण बालाण आदि ने गोविन्द सिंह डोटासरा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त कियें। कार्यक्रम का संचालन चूरू जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, अली मोहम्मद भाटी, विमल शर्मा, हमीद रिसालदार, निरज शर्मा, हेमन्त सिहाग, असलम खां मोयल, किशानाराम बाबल, धिरेन्द्र खण्डवा, संजय भाटी, विनोद खटीक, जाफर खां जोईया, राजीव बहड, तोफिक खान पार्षद, दिपिका सोनी, बालीबाई, मोहनलाल टेलर, अजीज खान दिलावरखानी, बजरंग बजाड, साहिल खान, रामेश्वर नायक, इस्माईल भाटी, श्रवण बसेर, तोफिक एनएसयुआई, महावीर झाझडिया, आबिद जाबासरिया, राधेश्याम मेघवाल, अनीस खां, राजेश खिचड, सिराज खां जोईया, डूंगरसिंह राठौड, मुस्ताक पिथिसर, काजी मोहम्मद अब्बास, आमीन खां, सदीक लीलगर, बुन्दु लुहार, मुलचंद मेघवाल, आरिफ रिसालदार, तारिख नागौरी, अनिस खान, जितेन्द्र शर्मा, लोकेश सैनी, सलीम, आसिफ निर्बाण, बाबू मंत्री, नवाब खां हवलदार, युनस खां जोजो, नवाब खां, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहें।
चूरू में दिशा समिति की मैराथन बैठक | सांसद राहुल कस्वां ने उठाए बजट उपयोग, योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल