गुरू महत्व घटने से कमजोर होते है समाज और राष्ट्र

0
12

शिक्षक दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई उमावि में शिक्षक दिवस भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को संस्था निदेशक मनोज शर्मा की अध्यक्षता एवं संस्था निदेशक विकास शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। मां शारदे की स्तुति एवं गुरू वंदना से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा गुरूओं का महिमा मंडन किया गया। छात्र छात्राओं ने अपने गुरूओं के सम्मान में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। जो उनके संस्कारों शिक्षा एवं व्यक्तित्व को उजागर कर रहे थे। संस्था निदेशक विकास शर्मा ने कहा कि शिक्षा वह प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से ज्ञान, कौशल और मानवीय मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता है। यह केवल किताबें पढ़ने से हैं या परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है। बल्कि यह व्यक्तित्व विकास का व्यापक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ज्ञान के दीपक और भविष्य के शिल्पकार हैं। संस्था निदेशक मनोज शर्मा ने गुरू शिष्य की महिमा का जिक्र करते हुए कहा की जीवन में एक अच्छे गुरू का होना अति आवश्यक है जिससे आपके जीवन की तमाम जड़ताएं खत्म हो तथा आप ज्ञान और प्रकाश के वरदायी आलोक से आप्लावित हो। साथ ही विद्यार्थियों ने अपने शिक्षको का तिलक माल्यार्पण एवं उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर शिक्षक विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेन्द्र नागर, दिव्या रोहिला, जयप्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह, दिनेश आचार्य, संदीप झाझड़िया, दिवेंक शर्मा, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चैहान, वैशाली, ऐश्वर्या स्वामी, ऋतिका बहुगुणा, पूनम जांगिड़, पूनम शर्मा, राकेश, हेमन्त जांगिड़, शिवकुमार पालीवाल, रमेश मील व यश शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कनिष्का शर्मा एवं साक्षी पाटिल ने किया।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here