गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक – संतोष अहलावत

0
18

सूरजगढ़।मंडी सड़क पर आयोजित गणेश उत्सव में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि गणेश उत्सव जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। ये उत्सव हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत रखने और समाज में आध्यात्मिकता व एकता का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने संतोष अहलावत का चुनरी ओढ़ाकर हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और उत्सव की भव्यता की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि सुबह-शाम होने वाली भगवान गणपति की आरती और मधुर भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्ति और आध्यात्मिकता के रंगों से सराबोर कर दिया है। उत्सव का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। जिन्होंने अपनी प्रतिभा और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन में सुभाष भड़िया, अशोक कोठारी, मुकेश गाड़ोदिया, अरविंद जाखोदिया, शुभम गोयल, प्रमोद लोहारूवाला, संजय गोयल, दीपचंद यादव, सुरेंद्र धांसर, मिंटू कनोडिया, प्रताप सिहाग, ईश्वर अड़ीचवाल, सतीश गोयल, योगेश सिरसाला, नरेश कुहाड़वासिया सहित मंडल के सभी सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here