श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

गुढ़ागौड़जी।कस्बे के ऋषिपुरा मोहल्ले में 16 अगस्त शनिवार को महादुर्गा मित्र मंडल समिति के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति श्रीकृष्ण से संबंधित मनमोहक व आकर्षक झांकियां, भगवान शंकर की भव्य झांकी, श्याम दरबार की झांकी आदि सजाई जाएगी। समिति के अध्यक्ष गुढ़ा नरेश के नेतृत्व में गत एक माह से कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं। समिति के एडवोकेट योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को रात आठ बजे से झांकी दर्शन प्रारंभ होगा तथा रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती व प्रसाद वितरण होगा। रात्रि आठ बजे से 12 बजे तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकांकी, नाटक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 अगस्त रविवार को दही हांडी का भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें गांव के युवा भाग लेंगे तथा विजेता को समिति द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud