स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। कॉलेज सचिव राजकुमार मोरवाल व प्राचार्या डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि पिछले चार सालों की तरह इस बार भी 15 से 17 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 15 अगस्त को महाविद्यालय संस्थापक एडवोकेट स्व. मदनलाल शाह स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रूप सिंह भिवाड़ी होंगे। जिसका विषय जीवन के छह आयाम, स्वास्थ्य, धन, रिश्ते, कॅरिअर, आध्यात्मिकता और मानसिक स्तर रहेगा। व्याख्यानमाला का समय शाम साढ़े छह बजे रहेगा। उक्त तीन दिवसीय शृंखला कार्यक्रम में 17 अगस्त को वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं क्वीज प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें ईनाम प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7500, तृतीय पुरस्कार 5100 एवं सांत्वना पुरस्कार 1100 रूपए रहेगा।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud