गोगाजी के चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 14 को

Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बगड़ रोड स्थित सैनी सर्किल के श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर का चार दिवसीय मेला 14 अगस्त को अखंड रामायण पाठ से शुरू होगा। मंदिर महंत कमल सैनी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के बाद 15 अगस्त शुक्रवार को रात्रि 8:15 बजे तिजारा आर्ट द्वारा नृत्य नाटिका पेश की जाएगी। जिसका उद्घाटन श्री चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज करेंगे। नृत्य नाटिका के बाद रोहिताश चारण, मोहित शर्मा, पुनित टेलर भजनों की प्रस्तुति देंगे। शनिवार 16 अगस्त को भक्त निशान शोभायात्रा निकालेंगे। छप्पनभोग की झांकी सजाई जाएगी। इत्र वर्षा के साथ भजन संध्या होगी। रविवार 17 अगस्त को मेला भरेगा। जिसमें बच्चों के जात जडूले उतारे जाएंगे। इसी दिन भंडारा होगा।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud