पद्मश्री डॉ कृष्णा पूनियाँ एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी की सदस्य नियुक्त

ओलम्पियन पूनिया का 2025-26 के लिए चयन, विश्व एथलेटिक्स व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में निभाएंगी अहम भूमिका

सादुलपुर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ओलम्पियन व राजस्थान राज्य खेल परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया को भारतीय एथलेटिक्स सीनियर सलेक्शन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति वर्ष 2025-26 के लिए की गई है। दिल्ली कॉमनवेल्थ खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट डॉ. कृष्णा पूनिया के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ खेल, एशियाई खेल और साउथ एशियाई खेलों का आयोजन होगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बहादूर सिंह सागू ने बताया कि डॉ. पूनिया का चयन निर्विरोध रूप से चंडीगढ में आयोजित हुई एएफआई की बैठक में किया गया। यह चयन भारतीय एथलेटिक्स के विकास के लिए किया गया है। उन्होने कहा कि डॉ. पूनिया को सीनियर चयन समिति का सदस्य नियुक्त करने पर उन्हे काफी खुशी हो रही है। उन्होने बताया कि डॉ. पूनिया को भुवनेश्वर, उड़ीसा में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स कोंटिनेंटल टूर ब्रोज के लिए भी आमंत्रित किया गया है। इसमें 10 देशों के 60 एथलीट भाग लेगें।

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा