स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 को गुढ़ा कस्बा रहेगा बंद

0
54

गुढ़ागौड़जी।स्मार्ट मीटर के विरोध में गुरुवार को मैरिज गार्डन में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की आक्रोश सभा हुई। आक्रोश सभा के आयोजक जेपी महला ने बताया कि गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के सभी गांवों में सभा कर 20 अगस्त को जिला बंद आह्वान पर गुढ़ा कस्बा बंद रखा जाएगा। सभी व्यापारियों से समर्थन मांगा जाएगा। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष भोड़की पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता ने स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति का समर्थन देते हुए कहा कि संपूर्ण बाजार बंद रखने का आश्वासन दिया। मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़ ने कहा की स्मार्ट मीटर के बहाने सरकार घरों तक कंपनियों की घुसपैठ कराना चाहती है। जिसका लोगों में भारी आक्रोश है। आर्थिक नुकसान भी होगा। आने वाले समय में स्मार्ट मीटर के बुरे परिणाम लोगों के सामने आएंगे। इसका मुकाबला करने के लिए लोगों को संगठित होकर विरोध करना चाहिए। मीटिंग में पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह धनखड़ ने कहा कि स्मार्ट मीटर से सात से 10 गुना तक बिजली के बिल आएंगे। आम बिजली उपभोक्ता का जीना मुश्किल हो जाएगा। पहले से लोगों के आर्थिक हालत खराब है। ऐसी स्थिति में मीटर लगाना सरकार का बहुत बड़ा गलत कदम है। किसान नेता मूलचंद खरीटा ने कहा सभी पार्टियों से ऊपर उठकर लोगों को इस लड़ाई में एक साथ कूदना चाहिए एक बार मीटर लग गए तो कंपनियों की लूट शुरू हो जाएगी। आरएलपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी, जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, समाजसेवी नरेंद्र गढ़वाल, विकास गिल आरएलपी युधिष्ठिर स्वामी, सुशील डांगी श्योपुरा, जयसिंह गुर्जर, अंकेश पोसाना, सुनिल नूनियां, नाहरसिंह महला, घासी पूनियां, राकेश बांगड़वा, पूर्व सरपंच रोहिताश्व मेघवाल, पूर्व सरपंच दारासिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश महला, ओमप्रकाश महला सीथल, राजीव गौरा, पंसस राकेश कस्वां, युवा नेता सुनिल खेदड़, धन्नाराम सैन, विक्रम रेप्सवाल, सुरेंद्र महला, धर्मपाल गुर्जर, सचिन महला सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here