कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मनाया जश्न, राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आतिशबाज़ी और मिठाई के साथ हुआ अभिनंदन, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर सत्तार खांन व दीनदयाल सैनी के जिला मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता नई सड़क से रैली के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पहुचे जहां पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिन्नदन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी की धोषणा हेने के बाद सभी पदाधिकारी अपने दायित्व के अनुसार कार्य करने में लग गये है। हर कार्यकर्ता के मन में पार्टी की रीति नीति एवम् पंचनिष्ठाओं के प्रति निष्ठा है एवम् वे भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को लक्ष्य में रखकर कार्य करने में जुटे हुऐ है। उन्होने कहा कि हालाकी कार्यकारिणी के सदस्यो की घोषणा कर दी गई है परन्तु भाजपा में कार्यकर्ता पद की बजाय पार्टी की विचारधारा को महत्व देता है व्यवस्था के अनुसार दायित्व किसी कार्यकर्ता को मिलता परन्तु सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संलग्न हेकर कार्य करते है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ सभी कार्यकर्ताओ को शुभकामना देते हुऐ कहा कि इस पार्टी में कार्यकर्ता पद की बजाय दायित्वबेध को मानता है। हम सब कार्यकर्ता पार्टी की वरिष्ठ नेताओं के बताये मार्ग पर चलते हुऐ पार्टी की नितियो को आमजन तक पहुचाने के लिए कार्य करते है। उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है और कार्यकर्ताओ का सम्मान इस पार्टी में किया जाता है। क्योंकि हम सब कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से कार्य करते है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ को मेहनत से कार्य करने की अपील की ताकि आने वाले पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की विजय पताका फहराई जा सके। इस अवसर पर जिला मंत्री सत्तार खांन और दीनदयाल सैनी ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताया एवम् इस दायित्व के लिए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवम् कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट मोहम्मद शब्बीर, रोशन कलाल, अकरम पार्षद, सुमित चौहान, शाहील हुसैन, आदिल चायल, सौहेल प्रधान, आर्यन, तारीफ डायर, अन्ना, संजू, बिटटू, शाहील चायल, आतिफ, सौहेल व सौयब सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।