झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
इस साल 21 हजार पौधों के पौधारोपण संकल्प की दिशा में माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं लगातार प्रयासरत है। अब तक चार चरणों में पौधारोपण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जा चुका है। जिनमें प्रथम चरण की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की गई थी। चौथे चरण की विधिवत शुरुआत हरियाली तीज के पावन अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने अपने भतीजे मयंक के साथ कायस्थपुरा स्थित कृषि फार्म हाउस पर पपीता का पौधा लगाकर की। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ ने अशोक नगर कृषि फार्म हाउस पर पौधारोपण करते हुए चौथे चरण को और विस्तार दिया। इस महाअभियान में समाज के कई गणमान्य व पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। जिनमें प्राचार्या अनिता सैनी, व्याख्याता मुकेश सैनी, संगठन मंत्री घनश्याम सैनी, वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी ब्लॉक संयोजक, एसआई बाबूलाल सैनी उपाध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक डीपी सैनी सिंघाना, वरिष्ठ अध्यापक दलीप सैनी इस्लामपुर संगठन मंत्री, सब इंस्पेक्टर सुनिल सैनी, संगठन मंत्री व्याख्याता घनश्याम सैनी बड़ागांव, सुमेर सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी सचिव, सुरेश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सैनी, सुशील सिंघानिया, यूथ क्लब रतनशहर अध्यक्ष विक्रम सैनी सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे। मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि उनकी संरक्षा व संरक्षण भी है। उन्होंने यह भी बताया कि विगत वर्ष संस्था द्वारा 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे समाज बंधुओं ने पार कर दिया था। वर्ष 2025 में निर्धारित 21 हजार पौधों के लक्ष्य के लिए कुल पांच चरण निर्धारित किए गए हैं। जिनमें से चार चरण पूर्ण हो चुके हैं और अंतिम चरण शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि जब तक प्रकृति सुरक्षित नहीं, तब तक मानव जीवन सुरक्षित नहीं। और जब तक मानव सुरक्षित नहीं, तब तक सामाजिक संगठन भी नहीं। इसीलिए हमें प्रकृति की रक्षा हेतु बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करते रहना होगा।
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025











