अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस

0
79

ध्वज परिवर्तन, नवगठित कार्यकारिणी की बैठक, श्रमिक समस्याओं पर चर्चा और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी; दिल्ली कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला झुंझुनूं द्वारा बुधवार को संगठन के 70 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह पूर्ण स्थापना दिवस मनाया गया। श्रमिक संघ कार्यालय पर तथा वृत कार्यालय पर ध्वज परिवर्तन किए गए। इसके उपरांत श्रमिक संघ की नवगठित कार्य समिति की बैठक अधीक्षण अभियंता सभागार में हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजा परिवर्तन किया गया एवं मां भारती तथा भगवान विश्वकर्मा एवं संगठन के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके उपरांत नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया एवं बैठक में उपस्थित डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी द्वारा श्रमिक संघ की नवगठित जिला कार्य समिति के सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के संविधान एवं नियमों तथा पद्धति की अनुसरण के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चेजारा ने की। कार्यक्रम का संचालन संगठन के बंशी लांबा ने किया। बैठक के दौरान जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की एवं सात सूत्री मांग पत्र बनाकर अधीक्षण अभियंता को प्रस्तुत किया गया एवं साथ ही 29 जुलाई 2025 तक मांगे पूर्ण नहीं किए जाने पर 30 जुलाई 2025 से अधिक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने बाबत निगम प्रशासन को आगाह किया। बैठक के दौरान भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा मोबाइल पर लाइव प्रसारण देखा गया। बैठक के अंत में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के दिवंगत हुए कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार जांगिड़ की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के दौरान श्रमिक संघ मीडिया प्रभारी रजनीश स्वामी ने बताया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शैलेश यादव, श्रीराम, मूलचंद महला, विकास कुमार, सुनिल बुगालिया, सुनिल ईशरवाल, सोमेश स्वामी, राजवीर सामरिया, द्वारकाप्रसाद, संदीप शर्मा, विजपाल चाहर, विशाल, रजनीश स्वामी, मनोजसिंह, राजेश जांगिड़, गिरवरसिंह, वीपी सिंह, आनंद तंवर, शीशराम, अशोक सैनी, विनोद सैनी, परमेंद्र यादव, राजवीर महला, विजेंद्र खीचड़, मानसिंह, राजकुमार मीणा, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश शर्मा, तोफिक अहमद, धीरेंद्र शर्मा सहित सभी उपखंडों से पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here