चूरू। वार्ड नंबर 31 में शिव कॉलोनी स्थित शिवालय स्वयं ज्योतेश्वर शिव मंदिर चूरु में सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडितों ने मंत्रौचार के साथ पूजा अर्चना करवाई। यजमान पवन सैनी भगत व महेश कुमार पुरोहित ने सपत्नीक पुजा अर्चना की। इस अवसर पर भगत पवन सैनी ने बताया कि सावन माह के महिने में हर वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक किया जाता है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक कर घर-परिवार व समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की उन्होंने बताया कि यह पूजा मानसिक शांति प्रदान करती है और जीवन में धन-संपदा, स्वास्थ्य और समृद्धि लाती है। रुद्राभिषेक से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और ग्रहों के दोष शांत होते हैं। विशेषकर सावन मास और शिवरात्रि के दिन यह अनुष्ठान अत्यंत फलदायी माना जाता है। रुद्राभिषेक से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बाधाएं कम होती हैं और भक्तों को भगवान शिव की अनंत कृपा प्राप्त होती है। सावन के पवित्र महीने में रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस अनुष्ठान से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती भक्तों ने भगवान शिव का दूध,जल, बेलपत्र, आक से रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर पुजारी गोपाल शर्मा, पवन कुमार सैनी भगत, महेश कुमार पुरोहित, नरेश चूलेट, मुकेश शास्त्री, सुशील कुमार शर्मा, रघु शर्मा, हरिराम स्वामी, सुरेश भार्गव, शिवम्, हेमंत शर्मा, संजय कुमार, ललिता देवी, सुलोचना देवी, रतनी देवी, ममता, पायल शर्मा, सपना सैनी, दिव्या शर्मा, सुषमा शर्मा, शिवम शर्मा सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा