छह बार कलेक्टर जनसुनवाई में उठ चुका मामला, अब आंदोलन की चेतावनी
चूरू। शहर की इंदिरा कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। जलभराव की वजह से इलाके में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, विशेषकर स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी अशोक पंवार ने बताया कि इस गंभीर समस्या को अब तक जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में छह बार उठाया जा चुका है। नगर परिषद और जिला प्रशासन को भी कई बार इस विषय में सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दो सीसी सड़कों की स्वीकृति मिली थी, जिनमें से एक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन दूसरी सड़क का निर्माण कुछ प्रभावशाली लोगों और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण अटक गया। यदि यह सड़क समय पर बन जाती, तो जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती थी।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा