होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में लारेंस गैंग का आदित्य जैन उर्फ टोनी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार

चूरू । होटल सनसिटी पर 17 अगस्त 2024 को हुई फायरिंग मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने लॉरेंस गैंग के आदित्य जैन उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आदित्य जैन को पुलिस ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। हथियारबन्द क्यूआरटी जवान उसे कोतवाली पुलिस के साथ कोर्ट लेकर पहुंचे। यहां कोर्ट में पेशकर उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त 2024 को रंगदारी के लिए होटल सनसिटी पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। उन्होंने बताया कि आदित्य जैन उर्फ टोनी को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। जिसे चूरू कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से इस मामले को लेकर पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि करीब 2 महीने पहले राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस गैंग के बड़े नामों में शामिल आदित्य जैन को दुबई से गिरफ्तार किया था। आरोपी आदित्य जैन गैंग के लिए विदेश में बैठकर धमकी के कॉल अरेंज करता था। वह गैंग के कंट्रोल रूम के तौर पर काम कर रहा था। चूरू के होटल सनसिटी पर हुई फायरिंग मामले में भी आदित्य जैन उर्फ टोनी की मुख्य भूमिका मानी जा रही है।

अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण