अस्पताल में प्रदर्शन रोकने के प्रयास पर यूथ कांग्रेस का पलटवार

0
112

यूथ कांग्रेस नेता, बोले – प्रदर्शन को दबाने की हो रही कोशिश

चूरू। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सोमवार को डीबी अस्पताल के सामने किए गए प्रदर्शन की वास्तविकता से मीडिया को अवगत कराया। खान ने बताया कि वे संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें अस्पताल के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। खान ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन का उद्देश्य जनता की सुविधा के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और भ्रष्ट गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग करना था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस सहित आपात सेवाओं का आवागमन बाधित नहीं हुआ, बावजूद इसके प्रदर्शन को दबाने का षड़यंत्र रचा गया। आसिफ खान ने अस्पताल प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है और आमजन को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला, जिलाध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार आर्य, राजेश चौधरी, अशोक पंवार और हेमंत सैनी सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here