जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा, मजदूरों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
सेंट्रल वेयर हाउस पल्लेदार मजदूर यूनियन की ओर से जंक्शन स्थित जिला कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान शिव कुमार, सचिव रणजीत तथा कोषाध्यक्ष गुरप्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया और ध्वज को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और एकता का प्रतीक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।इस दौरान यूनियन सदस्यों ने आपसी भाईचारे और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीएस पेन्टर, महेश, अफसर अली, धनराज चक्रधर, हरपाल, मोहम्मद इकबाल, विजय कुमार सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रहित और देश की खुशहाली की कामना के साथ हुआ।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














