Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हरीयाली अमावस्या पर गौशाला में हुआ हवन यज्ञ व गौ पूजन

हरीयाली अमावस्या पर गौशाला में हुआ हवन यज्ञ व गौ पूजन

बीमार गौवंश की स्वास्थ्य कामना और क्षेत्र की समृद्धि हेतु किया आयोजन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
सावन माह की हरीयाली अमावस्या के शुभ अवसर पर बुधवार को टाउन की फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन में आध्यात्मिक व धार्मिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर हवन यज्ञ, गौ पूजन और गौ आरती का विधिवत आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गौशाला अध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह सबसे पहले गौसेवकों द्वारा गौशाला की सफाई की गई। इसके पश्चात पंडित रामप्रकाश शास्त्री के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण और वैदिक विधियों से हवन यज्ञ किया गया। हवन के माध्यम से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही, बीमार गौवंश के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की गई। हवन के बाद गौमाता की आरती कर पूर्णाहुति दी गई। मुरली अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में गौसेवा और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी है। उन्होंने बताया कि फाटक गौशाला में समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं, जिससे जनमानस में संस्कार और सेवा भावना का संचार होता है। इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उदयभान,अशोक गर्ग,नरोतम सिंगला,दलीप सारड़ा,महैन्द्र खदरीया,महावीर प्रसाद,मंगतराय गर्ग,राजेश पडित,रधुवीर,उर्मिला देवी,अन्नू गर्ग,पुष्पा देवी,नीरू सिंगला,सुमन देवी,सरोज देवी,ललिता खदरीया, निर्मला देवी, मीरा पारीक आदि की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर गौमाता की पूजा कर क्षेत्र की उन्नति और कल्याण की कामना की।

Advertisement