प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट सक्रिय, जल्द होगा ‘आगाज-5’ का ऐलान

Screenshot

बैठक में समारोह की रूपरेखा पर मंथन, सांसद इकरा हसन व शाही इमाम को आमंत्रित करने पर बनी सहमति

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की ओर से रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ‘आगाज-5’ कार्यक्रम को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता फ्रंट अध्यक्ष इब्राहिम खान पठान ने की। बैठक में फ्रंट के कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिभा सम्मान समारोह को भव्य एवं प्रेरणादायी बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कैराना सांसद इकरा हसन, पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी तथा प्रसिद्ध शायर मुनव्वर जमा को समारोह में आमंत्रित करने के लिए फ्रंट की कोर कमेटी जल्द ही उनसे मुलाकात करेगी। बैठक में फ्रंट से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आयोजित होने वाली अगली बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की तिथि, अतिथियों तथा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर हाजी तहसीन अली कुरैशी, हाजी तैय्यब अली, शाकिर खोखर, बरकत गहलोत, आजम भाटी, अली हसन परवेज, मास्टर यूनुस भाटी, शब्बीर गहलोत, नईम इकबाल, कैफ राठौड़, रजब चौहान, शफी नागौरी, इशाक भाटी, यूनुस रंगरेज, हारून चायल, इरशाद खान, शफीक नूआ, इकबाल लुहार, सैफ तगाला, रफीक लखपती, अनवर किलानिया, सलीम महनसर, पेंटर रहमान, मौलाना शेर मोहम्मद, कैप्टन सुल्तान खान, अब्दुल गफ्फार, सजाद मलवान, खादिम खोखर, डॉ. अनीस कुरैशी, डॉ. फारुक फारूकी, लियाकत खान भीमसर, महफूज अली फौजी, सलीम खान हुकमपुरा सहित बड़ी संख्या में फ्रंट सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन शाकिर खोखर ने किया, जबकि अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News