हनुमान बेनीवाल के समर्थन में बोले कार्यकर्ता, गलत बयानबाजी पर आंदोलन की चेतावनी

आरएलपी कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरजातीय विवाह मुद्दे पर जताई आपत्ति

चूरू। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अंतरजातीय विवाह के मुद्दे पर चल रही बयानबाजी का विरोध जताया।कार्यकर्ता विजय पूनिया ने बताया कि आरएलपी सुप्रीमो Hanuman Beniwal द्वारा अंतरजातीय विवाह के मुद्दे को उठाने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस विषय पर गलत तरीके से विवाद खड़ा किया जा रहा है, जिसका पार्टी विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बेनीवाल समाज की परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जो सामाजिक मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन किसी एक समाज के नाम पर अंतरजातीय विवाह को लेकर बयान न दे, बल्कि सर्व समाज के दृष्टिकोण से ही इस विषय पर चर्चा की जानी चाहिए।आरएलपी कार्यकर्ता देवेश चौधरी ने कहा कि कोई भी संगठन बेनीवाल के खिलाफ इस मुद्दे पर अनावश्यक टिप्पणी न करे और इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेनीवाल 36 कौम को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेनीवाल हमेशा सभी समाजों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे समाज में विभाजन पैदा करने के बजाय एकता बनाए रखने का प्रयास करें।इस अवसर पर राजकुमार फगेडिया, संदीप कपूरिया, देवेश चौधरी, महेन्द्र कड़वासरा, सूर्यभान, जयप्रकाश गोदारा, मुकेश गोदारा, राकेश मेहड़ा व सोनू जाखड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू