मृतकों को शहीद मानते हुए दी श्रद्धांजलि, एससी—एसटी समाज के सामाजिक संगठन ने किया नमन

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
दो अप्रैल 2018 को एससी—एसटी एक्ट के समर्थन में हुए ऐतिहासिक आंदोलन के दौरान जिन लोगों का निधन हुआ, उन्हें शहीद मानते हुए अंबेडकर पार्क में एससी—एसटी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें झुंझुनूं जिले से शहीद नरेंद्र बेरवाल के परिवार को समाज द्वारा माला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रोफेसर जयलाल सिंह ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कथित शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। विकास आल्हा ने कहा कि दो अप्रेल 2018 का दिन भारतीय इतिहास में सामाजिक न्याय की लड़ाई के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। जब समाज के लोगों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कथित शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि कथित शहीदों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एससी—एसटी समाज हमेशा संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास, समता सैनिक दल प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल बौद्ध, ओमप्रकाश सुनिया पिलानी, नरेंद्र टंडन, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार विरोधी संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य, बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर काला, मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान जिला अध्यक्ष रामनिवास भूरिया, लीलाधर चौहान, भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष कमलेश काला, मंडावा विधानसभा अध्यक्ष सुदर्शन मेहरिया, डॉ. कमल मीणा, डॉ. राकेश माहिच जाखल, डॉ. जितेंद्र लोयल, हरलालसिंह बड़वासी, राहुल प्रतापपुरा, दिनेश तनानिया बड़ागांव, राकेश डिग्रवाल चनाना, नरोत्तम नूआं, डीके मेहरिया, अशोक खटनावलिया, महेश जसरापुरा, एडवोकेट राकेश डिग्रवाल, एडवोकेट धर्मपाल बंशीलाल, सुभाष डिग्रवाल, प्रदीप चंदेल, ओमप्रकाश सेवदा बामसेफ, रोहितास महरानियां, बंशीधर भीमसरिया बसपा, दयानंद, महावीर मंडासी, अनुराग भारू भीम आर्मी मीडिया प्रभारी, सुनिल राठी, मनोज महरानियां बजावा, विकास कड़वासरा, सवाईसिंह सर्वा, मनिंद्र गर्वा, दिनेश बरवड़, सुरेश कुमार बड़सरा, राजेंद्र देवानिया, मदन तातीजा, राधेश्याम बाकोलिया, मदन लाल गुड़ेसर, नरसिंह राव गुजराती आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कथित शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here