झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रेल रविवार को झुंझुनूं शहर ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान के लिए भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह को लेकर एक तैयारी बैठक बीबाणी धाम बालाजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर अभिनंदन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रेणी में आने वाले सभी विद्यार्थी 10 अप्रेल शुक्रवार तक अपने संपूर्ण विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए इच्छुक विद्यार्थी कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया व राकेश सहल के व्हाट्सएप नंबर 9079925571 एव 9672045888 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन से समाज के होनहार विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एव प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन उपाध्यक्ष पवन पांडे, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, जिला मंत्री एडवोकेट कमल शर्मा, विकास पुरोहित, राकेश व्यास, अजय पांडे, संजय जोशी सहित विप्रजन उपस्थित रहे।
लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज
ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

















