झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कांग्रेस पार्टी के युवा और सक्रिय नेता एडवोकेट एमडी चोपदार का कद एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा अल्पसंख्यक विभाग के लिए गठित एडवाइजरी कौंसिल (सलाहकार परिषद) में देशभर के 60 प्रमुख नेताओं की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। इस सूची में राजस्थान से कुल तीन नेताओं को स्थान मिला है। जिनमें आदर्श नगर से विधायक रफीक खान, किशनपोल से विधायक आमीन कागजी और झुंझुनूं के प्रमुख कांग्रेस नेता व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार शामिल हैं। यह चयन न केवल चोपदार की संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। बल्कि पार्टी में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता का भी संकेत है। एमडी चोपदार लंबे समय से कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में एक मजबूत और उभरते हुए युवा चेहरे के रूप में पहचान बना चुके हैं। उन्हें अब तक महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। वर्तमान में भी वे असम में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। राजस्थान में भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान उनकी भूमिका प्रभावशाली रही है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, रणनीतिक सोच और जमीनी पकड़ के कारण वे लगातार शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल होते जा रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर एमडी चोपदार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। जिसे वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। एमडी चोपदार का राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल होना यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस संगठन में उनका कद लगातार बढ़ रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गृह जिले झुंझुनूं ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस कमेटी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा के साथ—साथ देश के करीब दो दर्जन राज्य सभा व लोकसभा सांसद व कई बड़े नाम शामिल किए गए है।
लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज
ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

















