एसीबी की बड़ी कार्रवाई: मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
31

लाइसेंस जारी करने के बदले मांगी थी घूस, एसीबी टीम ने रंगे हाथों दबोचा

सीकर।राहुल टांक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमकाथाना कृषि उपज मंडी के सचिव रणधीर सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी सचिव ने एक अनाज विक्रेता से लाइसेंस जारी करने के एवज में पहले 80 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में 40 हजार रुपये में तय किया गया। गुरुवार को आरोपी ने अपने कार्यालय में परिवादी से रिश्वत राशि ली, तभी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि परिवादी ने एक दिन पहले ही शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई, जिसमें मामला सही पाया गया।उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here