झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज द्वारा वीर डॉ. एसएन शुक्ला की प्रेरणा से स्वर्गीय निरंजनलाल केडिया परिवार के आर्थिक सौजन्य से भगवानदास खेतान अस्पताल के जनाना विंग परिसर में नवजात शिशुओं को आठ कपड़ों वाले 32 किट संक्रमण की रोकथाम के लिए वितरित किए गए। डॉ. सुमन भालोठिया ने अस्पताल में उपस्थित नवजात शिशुओं की माताओं को बच्चों के संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी प्रदान की व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक एवं जोन चेयरमैन डॉ. एसएन शुक्ला, जोन सेक्रेटरी एवं रीजन पर्यावरण डिप्टी डायरेक्टर सूमेरसिंह कर्णावत, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स ट्रस्टी व निवर्तमान अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर श्यामसुंदर जालान, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार मूंड, रीजन ट्रेजरार देवेंद्र कुमार गौड़, रीजन केंद्र डेवलपमेंट डिप्टी डायरेक्टर सुभाषचंद्र जोशी, रीजन इवेंट मैनेजमेंट डिप्टी डायरेक्टर सीताराम सैनी, एमआईएफ एवं संस्था सेक्रेटरी प्रदीप कुमार शुक्ला एवं काफी संख्या में गणमान्य जन व अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















