जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, एलपीजी आपूर्ति, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी तैयारियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति सहित बिन्दुओं पर की चर्चा, दिए निर्देश
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी तैयारियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, एलजी आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समुचित निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि शिक्षा अधिकारी समन्वित प्रयासों से स्कूलों में नामांकन बढ़ाएं। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि ड्रॉप आउट बच्चों को अधिकाधिक विद्यालयों से जोड़ा जाए। प्रवेशोत्सव को लेकर समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए।सभी उपखंड अधिकारियों से एलपीजी आपूर्ति को लेकर फीडबैक लेते हुए उन्होंने सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्थाओं के संबंध समीक्षा करें तथा पेट्रोल, डीजल आपूर्ति को लेकर भी मुस्तैद रहें।
एलपीजी वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो तथा समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डीएसओ को संपर्क पोर्टल पर एलपीजी आपूर्ति के संबंध मैं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण की बात कही।नहरबंदी व ग्रीष्मकालीन कंटीजेन्सी तैयारियों की चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पीएचईडी के सभी अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। गर्मियों के मौसम को देखते हुए समुचित पेयजल आपूर्ति हेतु वैकल्पिक तौर पर टैंकरों आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। नाला सफाई व बरसात के दौरान पानी भराव स्थितियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी उपखंड अधिकारी से कहा कि अपने क्षेत्र में नगर निकायों में पानी भराव वाले क्षेत्रों तथा नाली व नाला सफाई का निरीक्षण करें। नगर निकाय अधिकारियों के समन्वय से आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए अभी से ही सभी तैयारी सुनिश्चित करें। सभी नगर निकाय अधिकारी नाला— नाली सफाई कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें और सीवरेज, ड्रेनेज लीकेज व अवरूद्ध हो तो तुरंत दुरूस्त करवाएं। बरसात के दौरान पानी भराव जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए अभी से ही मोटर, पंप सेट आदि के टेंडर आदि की कार्यवाही पूर्ण करें।जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में असंतुष्टि वाले प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी लाएं। अधिकारी देखें कि संपर्क प्रकरणों का प्राथमिक स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर असंतुष्टि वाले प्रकरणों में वेरिफिकेशन पूर्ण करें तथा समुचित निस्तारण से परिवादियों को संतुष्ट करें।उन्होंने फसल कटाई प्रयोग तथा असमय बरसात से फसल खराबे के बारे में फीडबैक लिया और कहा कि राजस्व टीम व कृषि विभाग की टीम समुचित समन्वय से असेसमेंट करें। उन्होंने रतनगढ़ व चूरू एसडीएम को 05 व 06 अप्रैल को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी केंद्रों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए।उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय स्तर पर समुचित प्रयास किए जाएं। जिला कलक्टर ने बैठक में गुरु गोलवलकर आंकाक्षी ब्लॉक योजना के प्रभावी क्रियान्वन को लेकर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पेंशन व पालनहार के वेरिफिकेशन पूरे करने, राजकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगवाने, पीएमश्री स्कूलों की विजिट कर व्यवस्थाएं देखने और पैरामीटरों पर प्रभावी कार्य करने, डीएमएफटी अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के पूर्ण मरम्मत कार्यों के बिल भुगतान हेतु भिजवाने, पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लक्ष्य पूरे करने, एसबीएम ग्रामीण व शहरी तथा एमजेएसए 2.0 में कार्य पूर्ण करने, ट्रांसमिशन लाइनों के प्रकरण निस्तारित करने, लघु सिंचाई गणना, बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन व क्रियान्विति, अटल ज्ञान केन्द्र, ओपन जिम, जेएसजेबी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। एडीएम अर्पिता सोनी ने एसआई भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन तथा बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन को लेकर चर्चा की। सीईओ श्वेता कोचर ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/ वार्ड अभियान को लेकर चर्चा की। डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर नए प्रावधानों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित












