वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

0
3
Screenshot

परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है एवं आप लोगों ने डॉक्टर व इंजीनियर बनने का जो सपना देखा है। वो निश्चित रूप से पूरा होगा। ये कॉचिंग इंस्टीट्यूट सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि आपके सपनों की प्रयोगशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने तथा मजबूत कॉन्सेप्ट पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के को-फाउंडर इंजी. पीयूष ढूकिया ने विद्यार्थियों को नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसी क्रम में सेंटर हैड डॉ. शिखा सहाय तथा एडमिन हेड जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थियों को अपना परिचय देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अनुशासन तथा नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here