म्यूजियम लोकार्पण में दिखेगा फिल्मी रंग, जुगलकिशोर बनेंगे बाबा, क्षितिज करेंगे एलबम की शूटिंग

0
6

परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की

बुगाला । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गांव में होने जा रहे म्यूजियम लोकार्पण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में फिल्मी दुनिया की भी झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता जुगलकिशोर नायक बावलिया बाबा की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं फिल्म अभिनेता क्षितिज कुमार बाबा के भजनों पर आधारित एलबम गीतों की शूटिंग करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार समारोह के दौरान बाबा के जीवन व लोक आस्था से जुड़े प्रसंगों को दर्शाते हुए एलबम गीतों की शूटिंग भी की जाएगी। जुगलकिशोर नायक रथयात्रा में बाबा के रूप में आएंगे। जबकि क्षितिज कुमार इस एलबम के गीतों की शूटिंग में अहम भूमिका निभाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। परमहंस गणेशनारायण चेरिटी ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधि अरूण केडिया का कहना है कि म्यूजियम लोकार्पण के साथ होने वाली इस विशेष प्रस्तुति से कार्यक्रम और भी आकर्षक व यादगार बनेगा।

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here