जिला परिषद् के सीईओ कैलाशचंद्र यादव ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ ने जिले के विकास अधिकारियों और सहायक अभियंताओं से विभिन्न योजनाओं का पीपीटी से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में चल रहे नरेगा कार्यों का निरीक्षण कर विभिन्न मापदंडों की समीक्षा करते समस्त कार्यों की जिओ टेग, शत प्रतिशत श्रमिकों की ई केवाईसी, समयबद्ध भुगतान एवं रिजेक्ट पेमेंट से संबंधित कारवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, 15वां वित्त व 14वां वित्त आयोग योजना, पंचम व षष्ठम वित्त आयोग, राजीव गांधी जल संचय, जी राम जी, विलेज मास्टर प्लान, अटल भू-जल योजना सहित जिला परिषद द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ लेखा अधिकारी महेंद्र, एक्सईएन विजेंद्रसिंह ढाका सहित सभी पंचायत समितियों से विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता, अनेक कार्मिक मौजूद रहे।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
















