बीटीटीआई में सप्ताहभर चलने वाले टेक उत्सव का आयोजन आज से

0
8

पिलानी । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीटीटीआई) पिलानी में सप्ताहभर चलने वाले टेक उत्सव का शनिवार से शुभारंभ किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि टेक उत्सव के अंतर्गत टेक्निकल क्विज, टेक्निकल पोस्टर और टेक्निकल व्याख्यान जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, बैडमिंटन और एथलेटिक्स शामिल रहेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि इस टेक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता, रचनात्मकता और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सके

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here