समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक : सुराणा

0
46

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, संस्थाओं का किया सम्मान

चूरू। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए जुड़ा रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा और महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित और स्वस्थ बालिका ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है।उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम समाज में महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना है।सीईओ श्वेता कोचर ने सुदृढ़ व शिक्षित समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर विचर व्यक्त किए। इस दौरान आईसीडीएस डीडी डॉ नरेन्द्र शेखावत व महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेन्द्र शेखावत ने स्वागत किया तथा महिला दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में जिला स्तरीय पुरस्कार की व्यक्तिगत/संस्था श्रेणी में मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान को प्रथम पुरस्कार (7500 रुपये, प्रशस्ति पत्र, दुशाला एवं मोमेंटो), निलायम वेलफेयर फाउंडेशन चूरू को द्वितीय पुरस्कार (5000 रुपये, प्रशस्ति पत्र, दुशाला एवं मोमेंटो) एवं रेणु को तृतीय पुरस्कार (2500 रुपये, प्रशस्ति पत्र, दुशाला एवं मोमेंटो) को प्रदान किया गया। इसी क्रम में पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान योजना की जिला स्तरीय महिला एवं बाल विकास कर्मी श्रेणी में नन्दू कंवर, संजू देवी, द्रोपदी देवी, संजू स्वामी को 11— 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र, दुशाला एवं मोमेंटो तथा जिला स्तरीय दानदाता/सीएसआर गतिविधि श्रेणी में चूरू विकास सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र, दुशाला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं माहवारी प्रबंधन के क्षेत्र में आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए डॉ उषा कस्वां को प्रशस्ति — पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बैंकर्स श्रेणी में एलडीएम राहुल देवराय गोले तथा करण सिंह सिसोदिया को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संजू देवी, शशी, अंकिता, सुमन, पूजा योगी, राजकोर, भावना मान आदि महिलाओं को सम्मानित किया। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कियारा सैनी, नीरज कंवर, रूचिका राठौड़ और अनिता कंवर को सम्मानित किया गया। वहीं माता यशोदा पुरस्कार से सावित्री, ओम कंवर, स्नेहलता औझा, ममता सैनी, अफसाना बानो और ज्योति कंवर को सम्मानित किया गया।इस दौरान सुपरवाइजर कृष्णा, कीर्ति, प्रीति, सुमन, भूपेन्द्र सिंह, अंकित सैनी, हेमन्त सिंह, सुमन चौधरी, मंजू दैया, शारदा कंवर, विक्रम तथा ज्योति सहित महिला अधिकारिता विभाग व व आईसीडीएस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here