झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
होली और धूलंडी पर्व पर बखूबी अपनी ड्यूटी और कानून व्यवस्था हुए की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस कर्मियों में बुधवार को होली का परवान चढ़ा नजर आया। इसी क्रम में झुंझुनूं के महिला थाने में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। रंग बिरंगे गुलाल में रंगे पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के रंग लगाया। यही नहीं खुद थानाधिकारी अभिलाषा भी होली के रंग में रंगी नजर आई। तो थाना परिसर में लगे डीजे पर राजस्थानी गीतों और फागण के धमालों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान थानाधिकारी ने थाना परिसर के सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।















