रक्तदान सबसे बड़ा महादान – डॉ. राजकुमार शर्मा

स्व. भागीरथमल कुलहरि की 13वीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

खिरोड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्व. भागीरथमल कुलहरि की 13वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 323 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। बल्कि यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना निरंतर बढ़ रही है। स्व. भागीरथमल कुलहरि की स्मृति में इस प्रकार का आयोजन वास्तव में सराहनीय पहल है। शिविर में चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। स्व. भागीरथमल के छोटे भाई लादूराम कुलहरि एवं पुत्र रामनिवास कुलहरि, पौत्र महेंद्र कुलहरि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्व. भागीरथमल कुलहरि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समाजसेवा के उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पंचायत समिति सदस्य सुभिता सीगड़, दिनेश ओलखा, कांग्रेस कमेटी नवलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, महासचिव अदनान खत्री, गिरिराज शर्मा, विद्याधर, मूलचंद, गोरूराम, हरफूलसिंह, बीरबल, जोरावरसिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामेश्वरलाल कल्याण, मुकेश, विजेंद्र, पुष्पेंद्र, सुनिल महला, भैरूसिंह, संजय, विक्की कुलदीप, पंकज, तेजपाल, पूर्णसिंह, गोपालप्रसाद, मदनलाल गुर्जर, विजयपाल जोया, सुलतानसिंह, महेश कुमार सहित सैंकड़ों मौजूद रहे।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन