पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिलानी सेवा केंद्र प्रभारी राज योगिनी बीके स्वाति दीदी जी के सानिध्य में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लाह के साथ में मनाया गया। साथ ही गांव बेरी और छापड़ा में शिव की शोभायात्रा निकाली गई। शिवरात्रि के महापर्व पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी जी ने बताया कि शिवरात्रि का क्या महत्व है। हम शिवरात्रि क्यों मनाते हैं? क्यों हम उस दिन उपवास करते हैं। उन्होंने बताया कि त्रिमूर्ति शिव भगवान के अवतरण दिवस पर हम शिवरात्रि मानते हैं। अंदर की बुराई रूपी विकारों को शिव के ऊपर चढ़ाकर हम शिव को राजी कर सकते हैं। भगवान को ही याद करें इसके लिए हम उपवास रखते हैं। बीके भाई और बहनों के द्वारा लगाए गए नारों से पूरा गांव गूंज उठा। अंत में सभी को प्रसाद भी ग्रहण करवाया गया। सभी ग्राम वासियों को बीके डॉ. वीणा दीदी ने शिव बाबा का संदेश सुनाया कि हम सभी आत्माओं के पिता निराकार शिव परमात्मा है। जिनकी मंदिरों में पूजा होती है। बेरी ग्राम निवासी कर्णसिंह ने ब्रह्माकुमारीज के कार्य की सराहना की। हमारे गांव में समय-समय पर आध्यात्मिकता के द्वारा कार्यक्रम होते रहे हैं।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया














