मुकुंदगढ़ पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित

0
11

मुकुंदगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना परिसर में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी ताराचंद यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। थानाधिकारी ने होली और धूलंडी व रमजान त्यौहार को सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने त्यौहार के दौरान नशा न करने की सलाह दी। विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। सड़क सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए गए। दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई। शराब पीकर वाहन न चलाने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में ओमप्रकाश, सुनिल, कुलदीप, दिलीप सिंह, मनीष शर्मा, मुकेश पारीक, हुसैन खान, हरफूल सिंह, पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया, बबलू शर्मा, ओमप्रकाश सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here