जल्द होगी भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा — शंकर गोरा

0
7

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का भाजपा युवा नेता सचिन भांबू की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा मंगलवार को दूसरे दिन भी शेखावाटी के दौरे पर रहे। चूरू और झुंझुनूं में कई जगहों पर स्वागत हुआ। झुंझुनूं शहर में भाजपा के युवा नेता सचिन भांबू की अगुवाई में अग्रसेन सर्किल स्थित विधायक निवास पर शंकर गोरा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दो दिवसीय शेखावाटी दौरे पर रहे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सीकर, चूरू और झुंझुनूं में करीब 70 से अधिक स्थानों पर अभिनंदन हुआ। कई जगहों पर उन्हें ऊंट पर बैठाकर, खुली जीप में लाकर और जेसीबी से फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। वहीं रोड शो हुए। इस मौके पर युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद युवाओं के सपनों का सौदा बंद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) तक को बेचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। गोरा ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में न तो कोई पेपर लीक हुआ और न ही किसी परीक्षा पर सवाल खड़े हुए। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा के दौरान अब जाम की स्थिति या इंटरनेट बंद जैसी समस्याएं भी नहीं होतीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने एक वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी कर युवाओं को पारदर्शी अवसर देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पत्रकारों से बातचीत में शंकर गोरा ने कहा कि पिछले प्रदेश अध्यक्ष कुछ कारणों से कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए थे। लेकिन उन्होंने पदभार संभालते ही अपनी टीम गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी तथा कई जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के संविधान के अनुसार 35 वर्ष से कम आयु के कार्यकर्ताओं को ही भाजयुमो में स्थान दिया जाएगा। झुंझुनूं में शंकर गोरा ने शहीद स्मारक और शहीद पीरूसिंह स्मारक पहुंचकर शहीदों को भी नमन किया। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मोरवाल, भाजपा नेता राजकुमार मूंड, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जानूं, पूर्व पार्षद कुलदीप पूनियां, निवर्तमान पार्षद विनोद जांगिड़, प्रमोद बुडानिया, अशोक प्रजापति, अलीपुर प्रशासक अजीत भांबू, भाजपा पंचायतराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व सरपंच अर्जुन महला व निखिल मावंडिया आदि मौजूद थे।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here