समसपुर के प्रशांत जाखड़ बने प्रवर्तन अधिकारी

0
6

यूपीएससी परीक्षा पास कर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के समसपुर गांव के प्रशांत जाखड़ का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों, मित्रों तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व जताया है। प्रशांत जाखड़ वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) पूसा नई दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनका चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है। प्रशांत जाखड़ के पिता शीशराम जाखड़ कृषि विभाग झुंझुनूं में उप निदेशक कृषि के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई दिनेश जाखड़ आईआईटी कानपुर से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। इस अवसर पर रतेरवाल सीड्स चिड़ावा के संचालक कृष्ण कुमार शर्मा ने उप निदेशक कृषि शीशराम जाखड़ को उनके सुपुत्र द्वारा हासिल की गई इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशांत जाखड़ की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनकी मेहनत व लगन का परिणाम है। प्रशांत जाखड़ की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here