श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बही ईश्वर भक्ति की रसगंगा
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कारूंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वावधान में गौसंवर्धन के लिए हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को व्यासपीठ पर वाचन कर रहे कथावाचक इस्कॉन मंदिर अमेरिका के लाल गोविंददास महाराज ने कथा में भगवान शिव की महिमा और लीला का वर्णन करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव अनादि अनंत अखंड अभेद हैं जो संसार के गुरु हैं।
वेदों के सार है। उन्होंने संसार को प्रत्येक वस्तु, वेद, पुराण, धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्रदान किया और संसार को हरि भक्ति का मार्ग तथा ज्ञान प्रदान किया। देव भाषा संस्कृत के जनक स्वयं महादेव हैं। जिनके डमरू के नाद से 14 सूत्र निकले। जिसे ऋषि पाणिनि ने ग्रहण किया और संस्कृत व्याकरण का निर्माण किया। लाल गोविंददास महाराज ने प्रथम शिवलिंग के प्रगाट्य की कथा सुनाते हुए भगवान शिव के निर्गुण से सगुण रूप में प्रकट होने की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि के रात्रि भगवान शिव सभी शिवलिंग में स्वयं प्रकट होते हैं। उनकी भक्ति व श्रद्धा भावना से आराधना पूजन आरती से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कथा संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि मुख्य यजमान पुष्पा देवी एव विमल शर्मा ने भक्तिभाव से भगवान नारायण और श्रीमद्भागवत कथा पुस्तक की पूजा अर्चना कर आरती की। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि कथा स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आस—पास के कस्बों से निशुल्क आने जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। कथा में कन्हैयालाल केडिया, कमलकांत शर्मा, सुरेश तुलस्यान, अशोक सुलतानिया, रामसिंह कुमावत, पवन शर्मा, किशोरीलाल टीबड़ा, चंद्रप्रकाश धूपिया, पवन केजड़ीवाल, कैलाश शर्मा, कैलाश सिंघानिया, नवल खंडेलिया, रामचंद्र पंसारी, शंकर जालान, अशोक तुलस्यान आदि बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया।
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई














