बलवंतपुरा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद 15 फरवरी रविवार को बलवंतपुरा स्थित डूंडलोद गर्ल्स स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव एलैसिया—2026 में भाग लेने आएंगे। स्कूल सचिव बीएल रणवां ने बताया कि इस कार्यक्रम में सोनू सूद के साथ खेल एवं युवा मामलात की केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से, प्रसिद्ध व अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार नरेश वर्मा भी मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम का समय शाम सवा पांच बजे का रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को बेस्ट डांसर, बेस्ट एकेडमिक, रेगुलैरिटी, ऑल-राउंड परफॉर्मेंस सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो समारोह को अत्यंत आकर्षक और यादगार बनाएंगे तथा छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला कौशल को मंच प्रदान करेंगे। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने बताया कि एलैसिया 2026 का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास करना है। यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि हमारी छात्राओं की शिक्षा, कला और संस्कृति में उत्कृष्टता का उत्सव है। हम चाहते हैं कि वे बड़े सपने देखें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।

राम—राम सा…. आठ साल बाद आ रहा हूं — सोनू सूद
सोनू सूद ने अपने बलवंतपुरा के कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो संदेश जारी कर शेखावाटी व राजस्थानवासियों को आमंत्रित किया है। वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि सभी शेखावाटी के लोगों को राम—राम सा… और राजस्थानवासियों को खम्मा घणी… पूरे आठ साल बाद मुझे फिर से झुंझुनूं आने का मौका मिल रहा है। 15 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे डूंडलोद गर्ल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में आप सबसे रूबरू होने आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की संस्कृति, मेहमाननवाजी और यहां की सकारात्मक ऊर्जा आज भी उनके दिल में बसी हुई है। उन्होंने विशेष रूप से डूंडलोद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां की बेटियां विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ देश के भविष्य के रूप में खुद को तैयार कर रही हैं और आने वाले समय में देश-विदेश में अपना नाम रोशन करेंगी। सोनू सूद ने कहा कि जिस तरह शेखावाटी के शूरवीरों और उद्योगपतियों ने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई है, उसी तरह यहां की बेटियां भी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने अंत में कहा, तो दोस्तों मिलते हैं 15 फरवरी 2026 को डूंडलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा में… तब तक राम—राम सा। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस











