चूरू।पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकां से संवाद कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया, जिससे प्रदेश के श्रमिक लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने कहा कि श्रमिकों के श्रम से ही देश का विकास होता है और केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ने श्रम शक्ति का सदैव सम्मान किया है और इसका उचित सम्मान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र में जो वादे किये थे, उनको पूर्ण किया जा रहा है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने कहा कि श्रमिकों को मान सम्मान देना भाजपा का संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री राजीव लांबा ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, मुरलीधर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, नगर संयोजक गजानंद गौड़, निखिल प्रजापत, जुगल कम्मा, मिक्की राठौड़ सहित श्रमिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











