झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान के बजट को लेकर श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी और सामाजिक कार्यकर्ता उद्योगपति डॉ. डीएन तुलस्यान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भजनलाल सरकार ने बजट 2026 में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और विकसित भारत एट 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट प्रस्तुत करते हुए व्यापार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मुख्य फोकस बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के मजबूत आधारभूत संरचना के मंत्र को अपनाते हुए काम किया है। बजट भाषण के दौरान झुंझुनूं के सेवारत, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, एवं उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधाओं के लिए इंटरग्रेडेट सैनिक कॉम्पलेक्स बनाए जाने की घोषणा की है। प्रथम चरण में झुंझुनूं समेत चार जिलों में ये कॉम्प्लेक्स 36 करोड़ की लागत से बनेंगे। यह एक तरह का सैनिक और पूर्व सैनिकों के लिए वन स्टॉप सेंटर की तरह होगा। उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बजट में यमुना जल को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए सरकार ने 32000 करोड़ रूपए खर्च होने की बात कहते हुए जल्द काम शुरू करने के लिए कहा है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि सीएम की पहल और केंद्र सरकार के सहयोग से हथिनी कुंड बैराज से शेखावाटी तक यमुना जल लाया जाएगा। बजट भाषण के दौरान झुंझुनूं के लिए नई उम्मीद दिखाई दी है। झुंझुनूं—सीकर में नए एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए सरकार फिजीबलिटी स्टडी करवाएगी। जिसका मतलब यह है कि सरकार सीकर व झुंझुनूं में नए एयरपोर्ट स्थापित करने का मन रखती है। झुंझुनूं विधानसभा में वॉर मेमोरियल स्थापित करने की घोषणा की गई है। जिससे संभावना है कि दोरासर के वॉर मेमोरियल को अब बजट मिलेगा और निर्माण पूरा होगा। बजट भाषण में झुंझुनूं समेत शेखावाटी की हवेलियों को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए हवेलियों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करवाने के लिए प्रयास करने की घोषणा की गई है। साथ ही शेखावाटी की चिह्नित 660 हवेलियों को पर्यटन इकाई के रूप में विकसित करने पर हवेली मालिकों को मदद करने की बात कही गई है। मंडावा समेत प्रदेश के छह शहरों में मॉर्डन रोड प्रवेश द्वार बनाने व सौंदर्यकरण के लिए 30 करोड़ रूपए की घोषणा की है। गुढ़ा रोड रेलवे फाटक पर पुलिया समेत अन्य घोषणाओं से झुंझुनूं जिले के विकास को पंख लगेंगे।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













