जिला कार्यकारिणी में शामिल करने पर जताया आभार, बाबा साहब की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
चूरू।सोमवार को देराजसर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूरू कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील मेघवाल का स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि सभी को पार्टी के प्रति सजग रहकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने एकजुटता और सक्रियता के साथ जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुगनाराम, जगदीश, प्रभुराम, आदुराम, भगीरथ, पपुराम, मनीराम, चेतराम, चंद्रभान, शंकर लाल, संजीव मीणा, सरिता, गरिमा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित










