स्कूली बच्चों ने एक से बढकर एक दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे में ब्रह्माकुमारीज की ओर से 90वां त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया। चिड़ावा कस्बे की मंड्रेला रोड पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति झुंझुनूं की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया थी। अतिथियों द्वारा शिव ध्वजोरहण कर कार्यकम का आगाज किया गया। साथ ही कैंडल लाइट कर शिव ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में नारनौल से पधारीं बीके कमल दीदी ने महाशिवरात्रि पर्व के बारे में बताया और इसे मनाने के साथ—साथ खुद के जीवन को बदलने का आह्वान किया। चिड़ावा केंद्र की संचालिका बीके स्नेह दीदी ने भी इस मौके पर कहा कि हमारे अंदर काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार जैसे विकार है। इन सभी विकारों को भगवान शिव को चढाकर हम ना केवल अपने मन, बल्कि परिवार, समाज और देश में शांति प्राप्त कर सकते है। उन्होंने इस मौके पर महाशिवरात्रि के नाम के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि रात्रि का मतलब कलियुग की रात का अंत है। जो महादेव शिव ही कर सकते है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जो सभी के द्वारा सराही गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा केडिया और सरला की पाठशाला की संचालिका अनिता पूनियां आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा गोयल ने किया। सांस्कृतिक व प्रवचन कार्यक्रम से पहले चिड़ावा कस्बे के टेकड़े पर से आयोजन स्थल तक कलश यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। जगह—जगह पर इस यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा में शिव पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण रही। इस मौके पर सरला की पाठशाला की संचालिका अनिता पूनियां, गणेश भाई नारनौल, महेंद्र यादव, जितेंद्र सैनी, चंदगीराम सैनी, हवासिंह, रामविलास मोदी, विनित मोदी, अनुज सैनी, संजय गोयल, सुनिल रोहिल्ला, कृष्ण, रामनिवास मावंडिया, बनवारीलाल, बसंतलाल, सूरजभान, लीलाधर, उर्मिला, किरण, डिम्पल, नव्या, पूजा, मनीषा, गीता, कविता, रेणू, महिमा, राजबाला जांगिड़ आदि मौजूद थे।
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें
देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन
चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम














