उपनिदेशक डॉ. गोविंद सिंह राठौड़ ने शिक्षा में शोध और नवाचार पर दिया जोर
चूरू। दीपक सैनी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डाइट में मंगलवार को डर्फ सलाहकार मंडल की सत्रांत बैठक उपनिदेशक डॉ. गोविंद सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीईओ प्रां. शिक्षा ओमप्रकाश प्रजापत ने की। इस अवसर पर उपनिदेशक राठौड़ ने शोध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा में शोध के माध्यम से नवाचार करें। उन्होंने कहा कि डाइट द्वारा किए गए शोध कार्यों से विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने शोध कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी बल दिया। डीईओ प्रां. शिक्षा ओमप्रकाश प्रजापत ने राज्य-स्तर पर डाइट की भूमिका की सराहना करते हुए शोध कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता में संवर्धन के प्रयास पर बल दिया। आई.एफ.आई.सी प्रभा अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी शेखावत ने सत्र 2025-26 के डर्फ प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। बैठक में डर्फ सलाहकार मंडल सदस्य व्याख्याता रमेश मिरासी ने जिला स्तरीय एवं राष्ट्रीय शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किये। बैठक में समस्त प्रभागों के प्रभा अध्यक्ष व सलाहकार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन
चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना











