13 फरवरी से भागवत कथा होगी शुरू, तैयारियां जारी

0
2

कलश यात्रा के कूपन वितरण का किया शुभारंभ

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आगामी 13 फरवरी से कारूंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में गौ संवर्धन के लिए आयोजित होने वाली संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर एक बैठक अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गणेश हलवाई व ब्राह्मण समाज के संरक्षक कांतिप्रसाद ढंढ की अध्यक्षता में चूणा चौक स्थित पार्क में संपन्न हुई। कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि कथा का वाचन प्रख्यात अमेरीका के इस्कॉन मंदिर के लाल गोविंददास महाराज के श्रीमुख से अमृत वर्षा होगी। कथा के मुख्य यजमान पुष्पा एवं बिमल शर्मा होंगे। कथा का सौजन्य अलसीसरवाले शर्मा परिवार द्वारा किया जाएगा। लावरेश्वर मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन 13 फरवरी को सुबह 10 बजे 551 महिलाओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए स्काउट गाइड मैदान कथा स्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा के कूपन का वितरण शुभारंभ कर दिया गया है। 19 फरवरी तक चलने वाली कथा का समय प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। शहर के विभिन्न स्थानों सहित आस-पास के गांवों में निशुल्क वाहन की आने—जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष आकर्षण पूरे पंडाल को बंगाल के कारीगरों द्वारा सजीव फूलों से सजाया जाएगा। इसको लेकर हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। व्यवस्था को लेकर एक आयोजन समिति का गठन किया गया। इस अवसर उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, कमलकांत शर्मा, विनोद सिंघानिया, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, रघुनाथ पोद्दार, गोपी पुरोहित, पवन पुजारी, विजय सैनी, कैलाशचंद्र शर्मा, राकेश सहल, अनिल जोशी, सुरेंद्र शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, सुरेश तिवाडी, रमेशचंद्र शर्मा, सुरेंद्र जोशी, अमित पांडे, जगदीश गोस्वामी, नवल स्वामी सहित अनेक गणमान्यजन ने आयोजन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

तालछापर में बर्ड फेस्टिवल 2026 की तैयारी तेज, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here