रेल मंत्री को छह महीने में भेजेंगे पांच लाख पोस्टकार्ड
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान के अंतर्गत 26 जनवरी से रेल मंत्री को भेजो पोरट कार्ड कार्यक्रम शुरू होगा। छह माह में रेल मंत्री को पांच लाख पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है। समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इसके तहत समिति द्वारा झुंझुनूं, बगड़, चिड़ावा, मंड्रेला, पिलानी, सूरजगढ़, खेतड़ी, सिंघाना, जसरापुर, चनाना, उदयपुरवाटी, गुढ़ा, नवलगढ़, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, नूआं, मंडावा, फतेहपुर शेखावाटी एवं बिसाऊ आदि स्थानों पर शिविर आयोजित करके रेलयात्रियों से रेल मंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखवाए जाएंगे। अग्रवाल ने बताया कि पोस्ट कार्ड में झुंझुनूं से बिसाऊ, मंडावा, फतेहपुर शेखावाटी, रतनगढ़, मंड्रेला, पिलानी, सादुलपुर, चनाना, जसरापुर, खेतड़ी, निजामपुर, डाबला, सिंघाना, चिड़ावा, गुढ़ा, उदयपुरवाटी, नीमकाथाना, शाकंभरी, लोहार्गल एवं सालासर तक नई रेल लाइनें बिछाकर झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाने एवं झुंझुनूं से होकर अहमदाबाद, सूरत, पुणे, मुंबई, कोलकाता, गोवाहाटी, हरिद्वार, दिल्ली, श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा, जोधपुर, उदयपुर सिटी, श्रीगंगानगर एवं लोहारू-जयपुर-लोहारु के बीच ट्रेनें संचालित करने की मांग की जाएगी।
महिला थाना में दिखी पुलिस की संवेदनशीलता, ASI ने घायल कबूतर की बचाई जान
चूरू में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया
चूरू में ASI भर्ती परीक्षा संपन्न, लोहिया कॉलेज में दो पारियों में हुई लिखित परीक्षा
चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई











