सर्वसमाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर अर्पित की पुष्पांजलि
चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पिता बाबोसा ठाकुर उत्तम सिंह की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चूरू स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मंत्री सत्तार खां, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर रामगोपाल सुथार ने कहा कि बाबोसा ठाकुर उत्तम सिंह का जीवन कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से परिपूर्ण था। वे एक सच्चे, ईमानदार और कुशल अधिकारी थे, जिनका उद्देश्य सदैव गरीब को न्याय दिलाना रहा। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है और वही संस्कार उनके पुत्र राजेन्द्र राठौड़ में भी दिखाई देते हैं, जो गरीब को गणेश मानकर सेवा करते हैं।विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर उत्तम सिंह एक संस्कारवान, सरल और सद्व्यवहार वाले व्यक्ति थे। उनके संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके सुपुत्र राजेन्द्र राठौड़ आज सेवा भाव से कार्य करते हुए राजस्थान के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे नशे के विरोधी थे और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करते थे।भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, धर्मपरायण एवं ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा कि उच्च पद पर रहते हुए भी उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का उपयोग आमजन की सेवा के लिए किया। उनकी सत्यनिष्ठा और सेवा भावना आज भी प्रेरणा देती है।मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने उनके जीवन को अनुकरणीय बताते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कमल सैनी, कपिल चंदेल, कैलाश शर्मा, रजत शर्मा, किशन किरोड़ीवाल, आकाश सैनी, हरिश वर्मा, विमल जोशी, जयपाल सिंह टकणेत, मुकेश ओझा, दीनदयाल खारड़िया, दौलतराम प्रजापत, नारायण बेनीवाल, रामचन्द्र शर्मा, राजा सहारण, नवीन बेनीवाल, मोहन गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
चूरू | मनरेगा बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, सड़क से संसद तक संघर्ष का ऐलान












