श्री बद्री केदार धानुका आदर्श विद्या मंदिर में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम संपन्न

0
20

महिलाओं की सामाजिक भूमिका और शिक्षा के महत्व पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

चूरू। स्थानीय श्री बद्री केदार धानुका आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को सप्त शक्ति संगम (मातृ सम्मेलन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर गेम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम में समय पर पहुंचने वाली प्रथम 10 मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, साथ ही प्रश्नोतरी प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सरिता माटोलिया ने अपने संबोधन में परिवार और संस्कृति को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला समाज की रीढ़ है, जो संस्कार, शिक्षा और संस्कृत‍ि का पोषण करती है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभिलाषा भाटी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि सुमन सोती और धनकोरी देवी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदा देवी खटीक ने की।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अभिलाषा भाटी ने छात्राओं को अधिक से अधिक शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए। शिक्षित महिला न केवल अपना बल्कि दो परिवारों का नाम रोशन करती है।इस अवसर पर सुमन प्रजापत, मंजू शर्मा, सुनीता सैनी, मिनल बाकोलिया, प्रियंका सैनी, भारती शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।कार्यक्रम का संचालन श्रुति भार्गव ने किया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here