Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं ढूकिया हॉस्पिटल में मिली राजस्थान सरकार द्वारा आयुर्वेदिक नर्सिंग कोर्स की मान्यता

ढूकिया हॉस्पिटल में मिली राजस्थान सरकार द्वारा आयुर्वेदिक नर्सिंग कोर्स की मान्यता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान सरकार व राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद जयपुर के द्वारा ढूकिया हॉस्पिटल कैंपस में आयुर्वेद नर्स कंपाउंडर कोर्स की प्रतिवर्ष 60 सीट की मान्यता मिली है। हॉस्पिटल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अब छात्रों को आयुर्वेद नर्सिंग कोर्स करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा व अस्पताल परिसर में ही नर्सिंग कोर्स होने की वजह से क्लिनिकल प्रेक्टिस का पूरा फायदा मिलेगा। आयुर्वेदाचार्य प्रिंसिपल डॉ. विवेक सिहाग ने बताया कि जो छात्र सत्र 2025-26 में आयुर्वेद नर्सिंग कोर्स करना चाहते है। वे दिनांक 28 अक्टूबर से पहले हॉस्पिटल परिसर में आकर आवेदन करवा सकते है। आवेदन के इछुक अभ्यर्थी की पात्रता किसी भी विषय से 10+2 पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 17 वर्ष होनी अनिवार्य है।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement