Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं नेत्र चिकित्सा शिविर में 275 लोग हुए लाभान्वित

नेत्र चिकित्सा शिविर में 275 लोग हुए लाभान्वित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय मुन्नीदेवी अग्रवाल की स्मृति में बजरंगलाल अग्रवाल के सौजन्य से चावो दादी मंदिर में नेत्र चिकित्सा शिविर में टीबड़ा आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। टीबड़ा आई हॉस्पिटल टीम द्वारा आंखों के 275 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां एवं चश्में वितरण किए गए। शिविर में 13 मोतियाबिंद के रोगियों का चयन किया गया। जिनके ऑपरेशन सोमवार को करवाए गए। कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन डॉ. उम्मेदसिंह, जयप्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, डॉ. एसएन शुक्ला, श्यामसुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मूंड, डॉ. नरेंद्र सिंह नरूका, राजेंद्र प्रसाद जोशी, रूपेश खेतान, डॉ. एसके भार्गव, सुमेरसिंह कर्णावत, देवेंद्रकुमार गौड़, शिवप्रसाद महर्षि, अशोककुमार शर्मा, सीताराम सैनी, रामगोपाल शर्मा, सुभाष जोशी, अकराज कुरैशी, बजरंगलाल अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, पवन कुमार खेतान, भरत कुमार तुलस्यान, ओमप्रकाश ककरानिया, हरिशंकर खेतान, अंजनी पांडे, टीबड़ा आई हॉस्पिटल टीम, डॉक्टर्स एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement