चूरू में ‘डांडिया नृत्य’ कार्यक्रम में थिरकी महिलाओं की टोली

0
48

केशवम इवेंट्स द्वारा पारखों के नोहरें में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम, लोकधुनों पर देर रात तक झूमते रहे लोग

चूरू। स्थानीय पारखों के नोहरें में केशवम इंवेंट की ओर से आयोजित डांडिया नृत्य में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाएं और युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में देर रात तक थिरकती नजर आयी। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक हरलाल सहारण, निवर्तमान सभापति पायल सैनी व थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शक्ति की आराधना होती है। इसी संदर्भ में आज का डांडिया कार्यक्रम बखूबी शानदार रहा। इस आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सभापति पायल सैनी ने कहा कि चूरू में इस प्रकार के कार्यक्रमों से यहां की महिलाओं और बालिकाओं को एक अवसर मिलता है। जिसमें वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन पर्वा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और आज के इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इन महिला शक्तियों की संख्याओं से लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में लोकगीत खम्मा घणी फेम गायिका झूझंनू की आंचल भट्ट ने आकर्षक नृत्य से लोगां को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं डीजे क्यू द्वारा बजाई गई लोकधुन व डांडिया धुन पर उपस्थित लोग थिरकने को मजबूर हो गय। कार्यक्रम में रश्मि ग्रुप ने डांस प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में गुनू एण्ड पार्टी की हितेषी, तशू, शैलजा, हर्षिता, मेघना और पलक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में बेस्ट डांसर, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नितेश तोषाण को चूरू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केशवम इंवेंट की आरजे ग्रेसी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि तीन वर्षां से इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोगां के उत्साह से हमें इस इवेंट को और भी बेहतरीन बनाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम में विनोद सैनी, आरजे ग्रेसी सैनी, आरजे रामा, आरजे राहुल ने सभी का स्वागत किया।  इस अवसर पर शुभम परनामी, लक्ष्मीकांत औझा, रविकांत शर्मा, पवन क्याल, राकेश मुहाल, प्रवीण कल्हरी, पारस सरावगी, अम्मीलाल धेतरवाल, एलएन इंदोरिया, अरविन्द कुमार, तपेश त्यागी, प्रकाशचन्द्र सैनी, माया सैनी, प्रवीण सैनी, हरिराम चोपड़ा, मुकुल भाटी, श्रीराम पीपलवा, धर्मेन्द्र राकसिया, बीएन राजोतिया, रेखा राजोतिया, सीमा सैनी, यश, राजीव शर्मा, सुनील ढ़ाका, चन्द्रशेखर इंदोरिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवराज ने किया।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here